घरघोड़ा/तमनार (गंगा प्रकाश)। तमनार ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला पड़िगांव के शिक्षकों को प्रमोशन के बाद स्थानांतरित शाला के लिए विदाई दी गई। शिक्षकों शाला से विदा करने बच्चे, अभिभावक व जनप्रतिनिधियों ने समारोह का आयोजन शाला परिसर में किया। इस दौरान कई आंखे नम हो गई। शाला के शिक्षक आकाश पटनायक का बच्चों से लगाव इसको देख कर समझा जा सकता था। पदोन्नत होकर शाला से विदा ले रहे शिक्षक को सभी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि आकाश पटनायक का माध्यमिक विद्यालय बुढ़िया में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पटनायक शिक्षक शाला से विदाई लेते हुए भावुक हो गए। लंबे समय तक शाला में अध्यापन कराते हुए दोनों ने एक अलग ही छाप छोड़ी है, जिसके लिए शाला परिवार ने दोनों का आभार जताया। शिक्षक पटनायक को जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा दुर्गेश राठिया के ओर से साल श्रीफल एवम वृक्षा रोपड़ कर भेट किया गया। विदाई समारोह में विद्यार्थियों व पालकों के अलावा संकुल के शिक्षक कमलेश देवता, नायक , राजाराम प्रधान पाठक नवापारा सरपंच भगत राम राठिया , पूर्व सरपंच फकीर राठिया, चंद्रहाश साहू, नरेश राठिया जिला उपाध्यक्ष जनजाति गौरव समाज रायगढ़, शालेय परिवार से प्रमुख रूप से शुशील यादव, प्रभाकर सिंह, विमला सिदार, रजनी राठिया आदि उपस्थित रहे।अंत में आभार व्यक्त शशि लकड़ा प्रधान पाठक ने पटनायक का व्यक्त किया।
आकाश पटनायक को पदोन्नति पर दी गईं साल श्रीफल एवम वृक्षा रोपड़ कर विदाई
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
