गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतोरा संकुल केंद्र परसदा कला एबीओ फिंगेश्वर हेमंत साहू एवं अनिल कुमार साहू द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच पहुंचकर पढ़ाई लिखाई से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को बहुत ही सरल रूप से समझाते हुए कहा यदि आगे बढ़ना है तो निरंतर कड़ी मेहनत करनी होगी आगे बढ़ना है तो अपना एक लक्ष्य निर्धारित रखते हुए मन को एकत्रित करने का प्रयास करे। आपके शिक्षकों द्वारा विषय आधारित जो भी विषय पढ़ाई लिखाई की जाती है। उसे ध्यान पूर्वक समझते हुए ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कर ध्यान दें अपने अंदर सुनने की कला को विकसित करें हम जितना ध्यान पूर्वक सुनेंगे उतनी जल्दी समझेंगे। इसके अलावा अपने घरों में भी पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित कर टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करें। जीवन में हमेशा अच्छे कार्यों का अनुकरण करें एक दूसरे का हमेशा मान सम्मान करते हुए एक दूसरे का सहयोग करें। इससे हमारे छोटे भाई बहन भी उसका अनुसरण करते हैं। समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है। जवाहर नवोदय विद्यालय जवाहर उत्कर्ष योजना एकलव्य आवासीय विद्यालय आदि बहुत से विद्यालय संचालित हैं। जिन्हें शासन के द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जाता है। इसका ताजा उदाहरण इसी सत्र प्राथमिक शाला पतोरा एक छात्र का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए हैं इसके लिए आप सभी खूब मेहनत करें। आगे उत्तरोत्तर बढ़ते हुए अपने माता-पिता शिक्षक एवं गांव वालों का नाम रोशन करें। इस बीच माध्यन भोजन का भी निरीक्षण किया इस अवसर पर राम कृष्णा मन्नाडे प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतोरा घनश्याम बघेल प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पतोरा चैंपेश्वर साहू देवेंद्र साहू ओम प्रकाश साहू एवं थानू राम निषाद उपस्थित थे।
आगे बढ़ना है तो अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें – हेमंत साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



