गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा के नव मतदाता महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा मंडल फिंगेश्वर के द्वारा ग्राम सिर्री खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव मतदाताओं को मतदान एवं अपने अधिकार के लिए जागरूक रहकर राष्ट्र एवं क्षेत्र के विकास और जन कल्याणकारी भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के द्वारा प्रेरित करने पर राष्ट्र हित के लिए मतदान करने व कराने की जिम्मेदारी भी लिया गया। इस मौके पर सरपंच टिकेश साहू पूर्व सरपंच विजय कंद्रा सिर्रीखुर्द के बुथ अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा बांकेश्वर कंद्रा नीरज साहू हर्ष वर्मा मोहित साहू केवल साहू जय प्रकाश सोनी संजय कांड्रा किशोर वर्मा राम नारायण साहू हिमांशु संजय सोनी कुमारी तोमेश्वरी खिलेश्वरी बघेल धनेश्वरी साहू मिथलेश साहू भागवत डेहरिया धनेश्वरी बघेल धनेश्वर साहू राजू बघेल निखिल साहू समेत बड़ी संख्या में नए मतदाता उपस्थित थे। पहली बार मतदान करने युवाओं में दिखा उत्साह जैसे ही जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसलिए राष्ट्रहित में सोच समझ कर करें क्योंकि 1 वोट से हार जीत का फैसला होता है। देश की दिशा बदल सकती है आपका एक एक वोट और मजबूत सरकार बनाने में सहायक होंगे। मौके पर उपस्थित अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि भारतवर्ष बहुत भाग्यशाली है भारत युवाओं की देश है इस देश में युवाओं की संख्या बहुत है। युवा चाहे तो क्या नहीं कर सकता बस अच्छी सोच के साथ आगे आने की जरूरत है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




