गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के सुखा नदी के सामने आम बगीचा में आम तोड़ते हुए पेड़ से गिर जाने पर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। गुरूवार 16 मई को दोपहर सुखा नदी के पहले ईट भट्टा के पास आम बगीचा में पेड़ में चढ़कर आम तोड़ता नगर के मौलीपारा में रहने वाला 35 वर्षीय गौकरण विश्वकर्मा पेड़ से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और एक पैर भी टूट गया। जिससे वह बेहोश हो गया। मालूम पड़ने पर परिवार वाले उसे उठाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। ड्यूटी में उपस्थित डॉ. विपिन लहरे तुरन्त उसके इलाज में जुटे परंतु निरीक्षण करने उपरांत गौकरण विश्वकर्मा को डॉक्टर में मृत पाया। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने मृतक का पोस्ट मार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some
