फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज फिर फिंगेश्वर थाना अन्तर्गत अकलवारा शाला में कार्यरत कलर्क मदनलाल कन्नौजे नामक व्यक्ति ऑनलाईन ठगी के शिकार हो गए। साईबर ब्रांच के साथ साथ पुलिस भी लगातार अगाह कर रही है उसके बाद भी पढे़ लिखे व्यक्ति भी मोबाईल में आने वाले संदेश अथवा वार्तालाप में धोखा खाकर अपनी गाढ़े मेहनत की कमाई गंवा रहे है। समीपस्थ ग्राम अकलवारा के शासकीय हायर सेकेण्डरी के बाबू जो फिंगेश्वर में रहते है के पास मोबाईल आया कि मैं बैंक का अधिकारी हूॅ क्रेडिट कार्ड की बैलेंस राशि को क्लोज करना है। आप अपना ओटीपी बताए। जैसे ही श्री कन्नौजे ने अपना ओटीपी नंबर दिया कि 15 मिनट के अंदर मदन लाल कन्नौजे के खाते से एक लाख अस्सी हजार की बड़ी राशि उड़ा ली गई। मोबाईल पर बैंक का मैसेज देखकर श्री कन्नौजे के होश गुम हो गए और उन्होंने आनन-फानन में फिंगेश्वर थाने में रिर्पोट दर्ज कराई। इस मामले में फिंगेश्वर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। अभी 3-4 दिन पूर्व ही इस प्रकार इमोशनल मामले में गरियाबंद नगर पंचायत के सीएमओ भी 70 हजार ऑनलाइन ठगी के शिकार हो चुके है। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार हो रहे है। ऑनलाइन ठगी से जनता तो काफी परेशान एवं ठगी जाती रही है पुलिस के लिए भी चुनौती है। इसे रोकने आम लोगों की सतर्कता एवं समझदारी जरूरी है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति ठगी होने के 24 घंटे में पुलिस को शिकायत करता है तो तुरंत अकाऊंट और रूपयों का ट्राजजेक्शन फीज करवाया जा सकता है। इस बारे में फिंगेश्वर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि अपने बैंक की डिटेल क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड ओटीपी की जानकारी किसी को भी न दें। फेसबुक, ई-मेल, मोबाईल पर आए अनजान मैसेज, लिंक को क्लिक न करें। डाउनलोउ भी ना करें। गूगल पर सर्च कर हासिल किए गए टोल फ्री और कस्टमर केयर नंबर की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही कॉल करें। मोबाईल पर किसी अनजान शख्स के बताने से कोई भी एप्लीकेशन या एप डाउनलोड न करे। किसी भी व्यक्ति को अपना एटीएम के पिन ना बताएं। समय समय पिन बदलते रहे। अपना अकाऊंट फेसबुक अकाऊंट का पासवर्ड अपना नाम या मोबाईल नंबर न रखे। स्ट्रॉग पासवर्ड होना चाहिए और उसे भी समय पर बदलना चाहिए। सेंकड स्टेप एक्टिव न रखे। किसी भी कंपनी को बिना जांच किए एडवांस भुगतान न करें। श्री जितेन्द्र विजयवार ने कहा कि अनजान मोबाईल नंबर, वीडियोकॉल में महिलाओं से बात न करे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



