गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। क्षितिज अपार संभावनाएं योजनांतर्गत माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में जिला में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों जो नियमित अध्ययनरत हो उन्हें 2000 एवं 5000 रूपये प्रोत्साहन राशि एकमुश्त प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। योजना हेतु पात्रता 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो तथा जिला अंतर्गत माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में दिव्यांगजनों की श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया हो। जिला गरियाबंद अंतर्गत उपरोक्त कक्षाओं में वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की सूची कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद से प्राप्त प्रवीण्य सूची के संबंध में उक्त छात्र-छात्राओं से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राएं 24 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस में समाज कल्याण विभाग कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक-11 में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

सूची के अनुसार कक्षा 10वीं अंतर्गत सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्रा है, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बेलर की छात्रा कु. त्रिवेणी साहू, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धवलपुर की छात्रा कु. विद्या, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पाण्डुका के छात्र गौकरण, सेजेस फिंगेश्वर की छात्रा कु. आकृति तिवारी, सेजेस राजिम की छात्रा कु. गुलप्रिया शामिल है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं अंतर्गत उत्तीर्ण दिव्यांग छात्र-छात्राओं में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धवलपुर के छात्र उमेश, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पोंड के छात्र घनश्याम, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल झरगांव के अनुर कुमार एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोसमी छुरा के विद्यार्थी सुमन शामिल है। इस सूची में किसी को आपत्ति हो तो दावा आपत्ति 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version