फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ आधार एसोसिएसन के द्वारा राज्य के समस्त आधार आपरेटरों से मिटींग कर अपनी 6 सुत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया है इस दौरान सभी आधार आपरेटर अपना काम बंद करके संघ के निर्णय का पालन करेंगे हड़ताल के दौरान विभिन्न सरकारी योजन सबसे महत्वपूर्ण योजना शिक्षा विभाग से संबंधित अपार आई.डी.राशन कार्ड के.वाय.सी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ; (आयुष्मान) प्रधानमंत्री ई श्रम योजना प्रधानमंत्री मानधन योजना एवं राज्य शासन की सेवाए पुरी तरह से बाधित होगी उसकी जिम्मेदारी पुरी शासन प्रशासन की होगी । पुरे छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 आधार ऑपरेटर chips एजेंसी के अंतर्गत विगत 7 वर्षो से लगातार आधार पंजीयन एवं अपडेशन के कार्य में सेवा दे रहे है साथ ही समय.समय पर शासन एवं UIDAI के दिये गये गाईडलाईन एवं निर्देशों का पालन कर रहे है। समय समय पर विभिन्न सरकारी शिविरों में उनकी ड्युटी लगाई जाती है आधार बनाने के लिए जिसका उन्हे आने जाने का खर्च भी नही दिया जाता और उस दौरान किसी आपरेटर की एक्सीडेंट हो के मौत भी हो जाये तो उसे शासन की तरफ से कोई मुआवजा भी नही दिया जाता ।वर्तमान UIDAI ने आधार केन्द्र को लेकर नये गाईडलाईन जारी किये हैं जिसके अनुसार पुरे राज्य के आधार केन्द्रों को शासकीय परिसर में संचालित करते हुए IN HOUSE मॉडल में शिफ्ट किया जा रहा है। जिसमें गाईडलाईन के अनुसार आधार केन्द्रों में आधार किट एजेंसी CHIPS के द्वारा आधार केन्द्रों को मुहैया कराई जायेगी। परंतु वर्तमान में CHIPS एजेंसी के पास मात्र 400 आधार किट ही है। परंतु वर्तमान में राज्य के लगभग 2000 आधार केन्द्र संचालित किये जा रहे है। ऐसे में लगभग 1600 आधार केन्द्र बंद होने की स्थिति बन रही है जिससे 1600 लोग बेरोजगारी की कगार में है। इसी के भरोसे उनके परिवारों का भरण.पोशण चलता है। कुछ दिन पहले एजेंसी के द्वारा आधार केन्द्रों को IN HOUSE मॉडल में शिफ्ट करने हेतु जिला स्तर पर एग्रीमेंट कराया गया है। जिसमें आधार संचालकों ने अपना स्वयं का आधार किट जो उन्होंने खुद ही क्रय किया है। उसे निःशुल्क एजेंसी को सौंप कर कार्य करनें हेतु अपनी सहमति प्रदान की है। परंतु इस पर एजेंसी CHIPS एवं UIDAI के द्वारा किसी प्रकार कि प्रतिक्रिया नही दी जा रही है। एजेंसी का कहना यह है कि मशीनें एजेंसी की होगी तभी आप कार्य कर पायेंगे अन्यथा नही कर पायेंगे। राज्य के सभी आधार ऑपरेटरों विगत कई वर्षो से अपने द्वारा 1 से 2 लाख रूपये खर्च करके अपने खर्चे पर मशीन लेकर आधार का कार्य कर रहे है लेकिन इसके बाद उनके सामने भुखो मरने कि नौबत आ जायेगी जो लोग पिछले कई सालों से इस कार्य में लगे है उनसे यह काम छीन जायेगा और आज के स्थिति में हम लोग कोई नया काम भी चालु नही कर सकते क्योंकि नया काम चालु करने हेतु फिर कर्ज लेकर खर्च करना होगा । इस हेतु संघ के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह गृहमंत्री विजय शर्मा चिप्स सी.ई.ओ. को भी अपनी मांगो और समस्याओ को लेकर ज्ञापन दिया जा चूका है और हमारी एजेंसी CHIPS को भी समय समय पर यह जानकारी दी गई लेकिन इसका हमें गोलमटोल जवाब मिला हमसे समय ऊपर समय मांगा गया और हमने अपनी धैर्यता का सबुत देते हुए 2022 से आज तक आपको कई बार समय दिया लेकिन आपके द्वारा हमारे प्रति उदासिनता एवं सही कर्तव्यों का पालन न होने के कारण हम सभी आधार आपरेटर आज अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो चुके हैए जिसकी वजह से पुरे छत्तीसगढ़ के आधार आपरेटर सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version