गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मुख्यालय फिंगेश्वर से मात्र 5 किलोमीटर दूर की शासकीय प्राथमिक शाला भेंड्री में शाला के छात्रों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं से पानी निकालने का समाचार “गंगा प्रकाश” ने फोटो सहित काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका तत्काल असर हुआ है। इस समाचार पर जिला कलेक्टर अकाश छिकारा ने तत्काल संज्ञान लिया कलेक्टर ने जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल को निर्देश देते हुए तत्काल व्यवस्था बनाने कहा। इस पर सीईओ श्री पटेल ने पंचायत सचिव को तुरंत स्कूल पहुंचकर कुएं में ताला लगवाकर स्कूल से लगे बोर को तत्काल सुविधा कर चालू करवाया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने भी शाला के प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस देते हुए 3 दिवस के अंदर जवाब मांगा है। ग्राम भेंड्री के ग्रामीणों पालकों एवं शाला के विद्यार्थियों ने इसके लिए “गंगा प्रकाश” के प्रति आभार व्यक्त किया है।
खबर का हुआ असर, खबर देखकर प्रशासन ने स्वतः लिया संज्ञान कुएं में जड़ा ताला प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



