Cgnews:सुशासन तिहार के तहत सीनापाली शिविर में दिव्यांगों और किसानों को मिला लाभ

ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र एवं किसान पुस्तिका का हुआ वितरण

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण के तहत देवभोग विकासखंड के ग्राम सीनापाली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ onsite प्रदान किया गया। खासतौर पर दिव्यांग और किसानों के लिए यह शिविर उपयोगी सिद्ध हुआ।

समाधान शिविर के दौरान ग्राम सरगीगुड़ा निवासी दिव्यांग भजनलाल मांझी को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। श्री मांझी ने बताया कि उन्होंने शिविर में आवेदन देकर शासन से ट्राइसाइकिल की मांग की थी ताकि वे दैनिक आवागमन में आत्मनिर्भर हो सकें। विभाग द्वारा जांच उपरांत उन्हें यह सहायता उपलब्ध कराई गई। ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें किसी दूसरे के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपने कार्यों को स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे।

इसी तरह, ग्राम कैटपदर के अरुण सिंह ठाकुर को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उन्होंने अपने आवेदन में सुनने में असमर्थता की जानकारी दी थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा परीक्षण के बाद उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। श्री ठाकुर ने श्रवण यंत्र मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस यंत्र से उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आएगा।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा भी किसानों को महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रदान किए गए। ग्राम के चार किसानों – लक्ष्मण, धर्मेन्द्र, प्रह्लाद और जागेश्वर – को किसान पुस्तिका वितरित की गई। यह पुस्तिका कृषकों के लिए ज़मीन संबंधित जानकारी, ऋण, बीमा और सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में सहायक होगी। किसान लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह तिहार उनके लिए उपयोगी साबित हो रहा है और इससे शासन की योजनाएं सीधे ज़मीन स्तर तक पहुंच रही हैं।

समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही सहभागिता

इस शिविर में समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शासन की मंशा: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से शासन लोगों के द्वार तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनता को बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version