बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हथमुड़ी में विधायक निधि 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित सदगुरु कबीर आश्रम का गुरु गोसाई डॉ.भानुप्रताप साहब के कर कमलों से उदघाटन समारोह सम्पन्न हुआ
सर्वप्रथम सदगुरु कबीर साहब पंथ हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब पूजा अर्चना कर श्री चरणों में पुष्प नारियल चढ़कर आशिर्वाद प्राप्त किया
इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि ग्राम हथमुड़ी के पावन धरा में सद्गुरु कबीर साहब,पंथ हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहब की असीम कृपा से गुरु गोसाई डा. भानुप्रताप साहेब की असीम कृपा से विधायक निधि 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित सदगुरु कबीर आश्रम उदघाटन समारोह रखा गया है,हमारे मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है सत्संग के बिना हमारा ये मानव जीवन व्यर्थ है, सद्गुरु कबीर साहब मानव जीवन के पांच सार है बताये है,हरि भजन,साधु संगत,दया,दिन,उपकार ये जीवन के पांच अनमोल रत्न है,हरि भजन करना चाइये,सत्संग साधुओं का जहां भी होता है,जहाँ भी सच्चे साधु मिल जाए,उनसे ज्ञान की बाते सुनकर चाहिए,दया,दिन उपकार,हर मानव में ये गुण होना चाहिए,तभी ये हमारा ये मानव जीवन सफल होगा, सद्गुरु कबीर साहब,पंथ हुजूर श्री प्रकाशमुनि नाम साहब, गुरुगोसाई डॉ.भानुप्रताप साहब की असीम कृपा, स्नेह,प्यार,हमारे बेमेतरा क्षेत्र वासयियो का मिला आ रहा है,पंथ हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के बताये सत्य के मार्ग मे चल के हम सभी को अपने मानव जीवन को सफल बनाना है,तभी हम सब का ये मानव जीवन सफल होगा इस असवर पर लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, दयासिंह वर्मा सदस्य मंडी बोर्ड, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा,गुरु गोसाई पप्पू साहेब, ओमसिंह वर्मा सरपंच,रीना मिथेलश वर्मा सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा, खेमराज वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति कंतेली, राजा वर्मा सरपंच, चित्रेंनद्र वर्मा सरपंच प्रतिनिधी, संदीप वर्मा उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे उपस्थित
There is no ads to display, Please add some


