बिलाईगढ़(गंगा प्रकाश)। सरपँच सचिवों की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। लापरवाही के चलते गौठान के अंदर ही गौवंश को कुत्ते नोंच-नोंचकर खाते कैमरे में कैद हो गई।

दरसल पूरा मामला ग्राम पंचायत चिचोली के आश्रित ग्राम खुर्द सलौनीकला का हैं। जहां सरपँच और सचिवों द्वारा शासन-प्रशासन के नियमों को ताख में रखकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि गौठान के अंदर रखे गौवंश चारा-पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते गौठान के अंदर बने डबरिनुमा तालाब में ही अपना दम तोड़ दिया हैं। ग्रामीणों और गौठान समिति के कुछ महिला सदस्यों की मानें तो पिछले तीन-चार दिनों से वहीं मरा पड़ा हैं। कई बार सरपँच सचिवों को भी सूचना दी गई। बावजूद उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और न ..ही उसे कहीं दफनाने की पहल की गई। इसके जिसके चलते गौवंश वही मरा पड़ा हैं। जिसे कुत्ते भी नोंच-नोंच कर खा रहें हैं।

ग्रामीणों ने आगे बताया कि गौठान के अंदर चारा पानी की भी ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं हैं। गौठान के अंदर का बोर भी लम्बे समय से खराब पड़ा है उन्हें भी सुधरवाने की कोशिश भी नहीं कि गई। इसके चलते गौठान के अंदर गौवंशों को पानी नहीं मिल रही हैं और भूख-प्यास के चलते मर रहें हैं। ग्रामीणों ने और आगे बताया कि गौठान के अंदर गौवंशों का कंकाल बिखरे पड़े हैं। इससे देखकर लग रहा है कि कई गौवंश के मर जाने के बाद उन्हें भी नहीं दफनाया गया जिसके चलते यहाँ कंकाल बिखरे पड़े है। ऐसे में अब जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सचिव और सरपँच पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत हैं ताकि अन्य पंचायतों को भी इससे सबक मिले।

बहरहाल अब देखने होंगे कि इस मामलें में जिला प्रशासन द्वारा किस तरह की कार्रवाई करेंगे ..या.. कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर झोड़ दिया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version