गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने के लिए छतीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी युवा मितान क्लब के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में चलाए जा रहे ग्रामीण स्तर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कूद का समापन ग्राम देवरी में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश कुमार साहू एवं अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने किया।वहीं विशेष अतिथि के रुप में सरपंच भागवत राम साहू सोसायटी अध्यक्ष दुर्गा साहू उपसरपंच विजय साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर समस्त प्रकार के खेलों में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रूपेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संगति के पुरोधा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत विधायक अमितेश शुक्ला सफल नेतृत्व के चलते राजिम विधानसभा एवं पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया संस्कृति परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए राजीव गांधी युवा मितान क्लब के युवा साथियों के माध्यम से छत्तीसगढ़िया खेलों को कराया जा रहा है। जिसमें बचपन से लेकर 55 साल तक के सभी वर्ग के लोग अपने रुचि अनुसार खेलों में भाग लेकर अपने प्रतिभाओं को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। जो अत्यंत सराहनीय है। सभा को संबोधित करते हुए योगेश साहू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम देवरी के खिलाडी जिला एवं संभाग और प्रदेश स्तर तक पहुंच कर हमारे ब्लॉक पर नाम रोशन करें। उक्त अवसर पर मितान क्लब के अध्यक्ष द्वारिका टंडन सचिव ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष ललित साहू छन्नु साहू शिव साहू नकुल साहू नरेश साहू पंचगन ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत देवरी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ समापन पुरस्कार वितरण में शामिल हुए ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



