गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जन्मदिन पर आज जहां धूमधड़ाके और पार्टी के बिना बात नही बनती ऐसे मे आज भी कई युवा हैं, जो आधुनिकता की चकाचौंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे ही हमारे फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत पोखरा के युवा सरपंच सतीश यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर धूमधड़ाका के साथ पार्टी करने के बजाय दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी है। इन्होंने अपना जन्मदिन अपने उस परिवार के साथ मनाया, जो इनके न होकर भी इनके अपने है। पोखरा के युवा सरपंच सतीश यादव अपने जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह सियान सेवा सदन भिलाई गरियाबंद के वृद्धाश्रम पहुंच कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ अपना जन्मदिन मनाया। ताकि उन्हें भी महसूस होने वाला अकेलापन कम हो सके। वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाते हुए सतीश ने वृद्धजनो को गुलाल लगा आरती उतारी और केक काट कर उनका मुंह मीठा करवा कर सभी बुजुर्गो से आशिर्वाद लिया। इसके बाद वहाँ फल, मिठाई वितरण कर उन्हे भरपेट स्वादिष्ट भोजन करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति नहीं मिलती जो बेसहारा और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है। उनका प्रयास यही रहता है कि वे खुशियां वंचित वर्ग के साथ बांटें जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं भी देंगे।
सियान सेवा सदन के बाद सरपंच सतीश ने ग्राम दुतकईया जहां पिछले महीने असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान मंदिर में तोड़ फोड़ कर दिया गया था उसी स्थल पर लगभग 100 से 150 ग्रामवासियो के संग हनुमान चालीसा का वृहद् पाठ किया एवं सतीश यादव द्वारा संकल्प लिया गया की अब प्रत्येक मंगलवार को गांव में हनुमान चालीसा के पाठ में वे स्वयं उपस्थित होंगे। उसके बाद ग्रामवासियो को उपहार के तौर पर छोटे छोटे पौधे का वितरण किया। पश्चात अपने गृह ग्राम पोखरा के महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर मे रामचरित मानस (रामायण) के आयोजन में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर परिवार जनों के साथ साथ ग्रामीणों ने दीपक जलाकर आरती उतारकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना हनुमान जी से की । उनके इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में चर्चा रही। साथ ही उनके इस अच्छे पहल के लिए सराहना भी मिली। उन्हें सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, संदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, कमल सिन्हा, रामकुमार साहू, महेश यादव, अशोक राजपूत, जितेंद्र सोनकर, फिंगेश्वर नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश यादव, श्याम अग्रवाल, राजू साहू, मनीष हरित, धनंजय हरित, राहुल सेन, संजीव चंद्राकर, लाला साहू, विकास साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोहनीश सिंह ठाकुर, यश कहार, मोहित साहू, मनीष राजपूत, प्रखर राजपूत, सोनू यादव, लिलेश्वर साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बोधन लाल साहू, ग्राम पटेल लखन लाल साहू, सचिव जीतेन्द्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार साहू, प्रखर कवि श्रवण कुमार साहू, साहू समाज सचिव मदन लाल साहू, रामावतार यादव, गोपीचंद साहू, कवि छगेश ब्यास ंकपस, मोहन लाल धु्रव, करण धु्रव, हीरालाल यादव, पतिराम साहू, अभिषेक साहू, चेतन यादव, विक्की साहू, डोमेंड साहू, डोमन साहू, विकास साहू, बिरझू बैगा, उत्तम साहू, गौतम साहू, मिथलेश कुमार साहू, बालमुकुंद साहू, सम्मनिय हरिराम साहू, एवम् मातृ शक्ति, श्रीमती रामकुंवर साहू, श्रीमती पिंकी साहू, प्रीत बाई साहू, चमेली साहू, धनेश्वरी साहू, शुशिला साहू, कु. कौशिल्या साहू, विद्या यादव, वैभव साहू, लक्ष्मी यादव, अंजली साहू, सहित मित्रों, शुभचिन्तकों द्वारा बधाई संदेश मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हे मिलता रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version