गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के प्राचीन ग्राम सिर्रीकला में समस्त ग्रामवासी युवा साथी के सहयोग से एक दिवसीय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन नरसिंह चतुर्दशी दिन मंगलवार 21 मई को गायत्री मंदिर (प्रज्ञा शक्तिपीठ) के प्रांगण में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने जन अध्यात्म शक्ति केन्द्र फिंगेश्वर से युग पुरोहित आचार्य परमानंद, एचएल साहू सेवानिवृत्त प्राचार्य, दिनेश साहू, प्रेमलाल साहू सहित गायत्री साधक परिवार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सर्वप्रथम गांव के शीतला मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए कार्यक्रम गंगा घाट का पूजन वंदन कर शुभारंभ किया गया। दोपहर वैदिक श्लोक मंत्र उच्चारण के साथ संगीतमय प्रवचन कीर्तन के पश्चात् शाम को ग्रामवासी अपने अपने घरों से दीप लेकर महायज्ञ में दीपदान किया। इस तरह पूरी भक्तिभाव, पूजा अर्चना के साथ दीप महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some
