गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए पीएम श्री के तहत विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अनेक शालाओं में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों को अपने अंदर की प्रतिभाओं के अनुरूप अन्य गतिविधियों को करने के लिए मंच मिले। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल का विकास करना है। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से भविष्य में करने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाए, जिससे उन्हें उचित मार्गदर्शन भी मिल सके। इस समर कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा, हुनर एवं कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। फिंगेश्वर विकासखंड में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को देखते हुए समर कैंप का आयोजन विभिन्न स्कूलों में किया गया है। समर कैंप में मेहंदी, खेलकूद, सिंगिंग, डांसिग, चित्रकला, रंगोली, योगा, निबंध, कहानी, लेखन, कबाड़ से जुगाड़, ज्ञान विज्ञान सहित अन्य कई विधा सिखाई जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
