गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला गरियाबंद की जिला बैठक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष कुमेंद्र कश्यप छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडे संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय महाडिक के संयुक्त अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में मोर्चा के सभी जिला संचालकों ने मोर्चों के गठन मांग एवं निर्देशों को विस्तार से चर्चा किए जा सकता है। ज्ञातव्य है कि पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से ही वेतन का निर्धारण कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर/क्रमोन्नत वेतनमान पुरानी पेंशन निर्धारित कर एवं कुल 20 वर्षों की सेवा में पूर्ण पेंशन दिया जावे की मांग को लेकर मोर्चा द्वारा 18 जुलाई को राजधानी रायपुर में जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त मांग के संबंध में सरकार द्वारा ठोस निर्णय न लिए जाने पर संघर्ष मोर्चा द्वारा 31 जुलाई 2023 से मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। जिला बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारी वक्ताओं ने एक दिवसीय और अनिश्चितकालीन हड़ताल को कारगर एवं असरदार बनाने के लिए शिक्षक साथियों से हर संभव प्रयास कर शत-प्रतिशत उपस्थिति की अपील की। संयुक्त जिला बैठक में निर्णय लिया गया एवं जिलाध्यक्ष गरियाबंद के माध्यम से सभी प्रमुख उच्च अधिकारियों को ज्ञापन पत्र प्रेषित किया गया है। जिला के सभी पांच विकास खंडों में मोर्चा द्वारा 14 जुलाई 2023 को संयुक्त विकास खंड स्तरीय बैठक आयोजित कर विकास खंड के उच्च अधिकारियों को आंदोलन की सूचना दी जाएगी ब्लॉक स्तरीय बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए साझा कार्यक्रम बनाया जाएगा। आज के जिला बैठक में प्रांतीय संचालक विनोद सिन्हा जिला संचालक दीनबंधु वैष्णव जिला सह संचालक खोमन सिन्हा धनंजय वर्मा सुनील राजपूत जितेंद्र सोनवानी संतोष साहू नंद कुमार रामटेके सुरेश केला संजय यादव दिनेश निर्मलकर नारायण निषाद राजेंद्र ठाकुर कुबेर हिमेश मेश्राम हेमंत विश्वकर्मा सहित मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



