छाल पुलिस की सुस्ती के कारण बायपास मार्ग बना त्रिपुरा रायफल के साथ मारपीट का कारण।

धरमजयगढ़(गंगा प्रकाश)। छाल ओ.सी.एम में  कई दिनों से ट्रक ड्राइवरों द्वारा अनैतिक रूप से खदान में बायपास मार्ग बनाकर छाल खदान में अपनी वाहनों को एंट्री कराया जा रहा था जिसकी जिसके वजह से धूल चौक में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है वही दूसरी ओर बायपास मार्ग में गाड़ियों की एंट्री से लोकल ट्रांसपोटरों से विवाद होते रहता था जिसका खामियाजा एसईसीएल प्रबंधन को भुगतना पड़ता था। जिसे देखते हुए छाल एसईसीएल के प्रभारी सुरक्षा विभाग द्वारा 11/11/2023  को छाल थाना प्रभारी के नाम छाल ओ.सी.एम में ट्रक ड्राइवर द्वारा अनैतिक रूप से नया रास्ता बनाकर वाहन चलाने को लेकर ज्ञापन सोपा गया था लेकिन ज्ञापन सपना के बाद भी छाल थाना प्रभारी द्वारा एक बार भी खदान आकार बायपास मार्ग को बंद नहीं कराया गया जिससे कि यहां सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा राइफल और लोकल ड्राइवर ट्रांसफरों के बीच खींचा तानी  का माहौल हमेशा बना रहता था।

शुक्रवार दोपहर करीबन 2:00 बजे त्रिपुरा रायफल द्वारा एसईसीएल में बाईपास मार्ग से एंट्री कर रहे  वाहनों को रोका गया जिस पर वाहन चालक ट्रांसपोर्ट द्वारा त्रिपुरा राइफल के जवानों से हाथापाई की गई वही पास में मौजूद ट्रांसपोटरो द्वारा महिलाओं को अपने पक्ष में लाकर पत्थर बाजी कर त्रिपुरा रायफल के जवानों से खदान में मारपीट किया गया जिसके बाद छाल खदान के डिस्पैच को बंद कर दिया गया वही त्रिपुरा रायफल के जवान में अरुण देब वर्मा नायक सूबेदार के सर पर गंभीर चोट लगी और मोनू कुमार दास सूबेदार के सर पर चोट लगी बाकी 6 जवान घायल हुए।

आपको बतादे की अगर छाल पुलिस को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बायपास मार्ग को बंद करवाने के लिए कई दफा लिखित और मौखिक शिकायत किया गया था अगर पुलिस द्वारा एक बार भी मामले को लेकर तत्पर्ता दिखाया जाता तो आज त्रिपुरा रायफल के साथ ये अनहोनी नही होता।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version