गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत राजिम विधानसभा में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपादित एवं संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मतदान सुचारू ढंग से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। राजिम विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने पूरे सहयोग के साथ निर्वाचन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त की। नए मतदाताओं ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी मतदान किया। रिटर्निंग अधिकारी श्री धनंजय नेताम ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने सभी तरह के समाचारों का पर्याप्त कवरेज करते हुए सभी को अवगत कराया। स्काऊट-गाईड एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों द्वारा मतदान के समय उपयोगी भूमिका निभाई गई जो सराहनीय है। मतदान दलों को लाने ले जाने के अन्य कार्यो में लगे वाहन चालकों के सहयोग के बिना यह निर्वाचन कार्य भली-भांति संपादित नहीं हो पाती, इनके पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के फलस्वरूप यह कार्य संपादित हुआ है इसके लिए सभी वाहन चालक बधाई के पात्र है। इसके अलावा स्व सहायता समूह सामाजिक संगठनों सहित अन्य सभी संस्थाओं ने अपनी भूमिका अदा की है और उनका कार्य सराहनीय रहा है ये सभी बधाई के पात्र है। उन्होनें सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



