आम जनता के साथ ही व्यापारी, जनप्रतिनिधी और अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

डोंगरगांव l नए कानून की जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह12 बजे डोंगरगांव नगर के पुलिस थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में एसडीओपी दिलीप सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह ने इस संबध में उपस्थित लोगों को इस नए लागू कानून की जानकारी दी l 1 जुलाई से भारतीय न्याय संहिता में एक बड़ा बदलाव हो गया है। रात 12 बजे के बाद नया कानून लागू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस बदलाव के तहत भारतीय न्याय संहिता में कई धाराएं बदल गई है। इस बदलाव के बाद आमजन को इसकी सही जानकारी उपलब्ध हो इस लिए पुलीस विभाग के द्वारा जिले के सभी थाना परिसर में इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जंहा नगरवासियो व सामाजिक संगठनों,पत्रकार साथियों व कोटवारों व ग्रामीणजनों को इस कानून की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने तीन नए कानून पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये बदलाव आम जनता को ध्यान में रखते हुए किये गए हैं l इससे जनता को जल्द ही न्याय मिलेगा और इसके लिए उन्हें इस नए कानून में काफी सुविद्याये दी गई है l जिसमे ऑनलाइन एफआईआर, वीडियो एवं ऑडियो ग्राफी कर साक्ष्य पेश करना इससे लोगों को पीड़ितों को न्याय मिलने में त्वरित कार्यवाही हो सके l

हमर हरियर डोंगरगांव में होगा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

डोंगरगांव को हरा भरा करने एसडीएम मनोज मरकाम के मार्गदर्शन में डोंगरगांव वासी इससे बड़ी संख्या में जुड़ कर पौधरोपण करने बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं l थाना परिसर में कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री मरकाम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोंगरगांव को हरा भरा करने आम जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सभी समाज के लोगों सहयोग से इस कार्यक्रम को विशाल रूप दिया जाएगा l इस कड़ी में शासकीय भूमि, निजी भूमि, कालोनी, कार्यालय सभी स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा इसके लिये एक कमेटी का भी गठन किया गया है जिसमे प्रत्येक पौधे को देख रेख करने तथा उसकी सुरक्षा के लिए प्रति पेड़ प्रति व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी जिससे एक भी पौधा नहीं मरेगा और हमारा डोंगरगांव हराभरा होगा l

कार्यक्रम में एसडीएम डोंगरगांव मनोज मरकाम, एसडीओपी दिलीप सिंह सिसोदिया, तहसीलदार प्यारेलाल नाग, दिनेश गांधी, रामकुमार गुप्ता, जागृति चुन्नी यदु, इंदुमती साहू, डिकेश साहू, बोधन साहू, सिद्धिक बड़गुजर, प्रियंक जैन, गुलशन हिरवानी, पत्रकारों में बालकृष्ण सिन्हा, प्रेम गोस्वामी,विमल जैन,धनंजय गोस्वामी, गोविंद गुप्ता, रज्जा राणा, महेन्द्र लेंझारे, दिवाकर सोनी, घनश्याम साव, हेमंत वर्मा, देवेन्द्र देवांगन सहित नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे l


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version