कोपरा में मदिरा दुकान खुलवाने को लेकर नगरवासियों ज्ञापन सौंपा।

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नवगठित नगर पंचायत कोपरा में आज अध्यक्ष एवं पार्षदों की पहली बैठक था।वही आबकारी विभाग गरियाबंद के द्वारा मदिरा दुकान खोलने के लेटर नगर पंचायत कोपरा को मिलने के बाद से ही एक सप्ताह से नगर में चर्चा का विषय बना हुआ था।जानकारी के अनुसार कोपरा हाल ही में नगर पंचायत बना हैं।इसी के चलते आबकारी विभाग ने शराब दुकान खोलने के लिए नगर पंचायत से एनओसी अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था।एक सप्ताह आदेश पहले ही आदेश आबकारी विभाग द्वारा दिया गया हैं।हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस पर सहमति देने से इनकार कर दिया।

अध्यक्ष का कहना ऐसा विकास नहीं चाहिए मैं इसके पक्ष में नहीं हूँ।इधर नगर के लोगों एवं व्यापारी संघ से जुड़े लोगों ने भी सैकड़ों हस्ताक्षरों के साथ आवेदन जमा कर शराब दुकान खोलने की मांग की हैं।आखिर क्यों मांग रहे शराब दुकान।स्थानीय लोगों का कहना है कि कोपरा के आसपास के गांवों में शराब दुकानें मौजूद हैं।जहां लोग शराब लेने जाते ही हैं।ऐसे में उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की बजाय नगर में ही सुविधा मिलनी चाहिए।कुछ लोगों का कहना हैं कि शराब की बिक्री से राजस्व आता है। तो इससे नगर के विकास में मदद मिलेगी।नगर पंचायत अध्यक्ष के इनकार के बाद यह मामला राजनीतिक रूप भी ले सकता हैं।कुछ नेताओं और सामाजिक संगठनों का कहना है कि शराब दुकान खोलने से सामाजिक बुराइयां बढ़ सकती हैं।वहीं समर्थक इसे आर्थिक हितों से जोड़कर देख रहे हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि नगर पंचायत अध्यक्ष जनता की इस अनोखी मांग को पूरा करते हैं या अपने फैसले पर अटल रहते हैं। आबकारी विभाग की ओर से भी जल्द इस मामले पर फैसला लिया जा सकता हैं।वहीं नगर के व्यक्तियों के द्वारा मदिरा दुकान खुलवाने के लिए अध्यक्ष एवम नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया हैं।वहीं नगर के लोगों का कहना हैं कि अध्यक्ष द्वारा सहमति नहीं मिलने पर नगर पंचायत का घेराव किया जाएगा।इस अवसर पर नगर विकास समिति अध्यक्ष मोती लाल साहू,नंद कुमार साहू,दशरथ यादव,राकेश साहू,गौरव ठाकुर,दूज राम साहू, चंदू यादव,ईश्वर पटेल,एमन लाल साहू, नंदू वर्मा,चुम्मन साहू,महेश साहू, पवन साहू,खिलेश्वर साहू,खोमेश्वर साहू, कोमल वर्मा,नीरज साहू,वेद राम साहू, अनिरुद्ध साहू,पुना राम साहू,विवेक साहू सहित नगर वासी उपस्थित थे। वहीं लोगों के द्वार मांग पूरा करने के लिए नारा बाजी कर नगर पंचायत के सामने प्रदर्शन भी किया गया।

क्या कहते हैं नगर पंचायत सीएमओ

नगर पंचायत अधिकारी कोपरा श्याम लाल वर्मा ने बताया कि आज परिषद की बैठक में अध्यक्ष एवम पार्षदों के द्वारा निर्णय लिया गया हैं।कि वार्ड अनुसार लोगों की सहमति एवम असहमति लिया जाएगा।उसके बाद ही प्रस्ताव लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version