गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर का राष्ट्रीयकृत बैंक यूनियन बैंक इन दिनों स्टाफ की भारी कमी के कारण ग्राहकों को बहुत ज्यादा परेशानी का कारण बन गया है। वहीं मात्र 3 स्टाफ के कारण बैंक स्टाफ भी काम के अत्यधिक बोध से ग्राहकों को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है। बैंक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 3 माह से यहां सिंगल विंडो ऑपरेटर ऋण अधिकारी एवं विशेष सहायक के रूप में पदस्थ कर्मचारियों का यहां से स्थानांतरण अनियंत्रित कर दिया गया है। परंतु उनके स्थान पर अन्य किसी को यहां पदश्य नहीं किया गया। इससे यहां यहां काम करने मात्र तीन लोग यानी शाखा प्रबंधक एवं कैसियर ही मुख्यता बैंक का पूरा काम कर रहे हैं। बैंक में एक उप शाखा प्रबंधक भी है परंतु वह काफी बुजुर्ग है उनकी रुखे एवं चिड़चिड़ापन की शिकायत कई बार ग्राहकों द्वारा की जा रही है। यही कारण है कि उनका रहना ना रहना बराबर है। कई बार तो प्रबंधक को अपनी कुर्सी छोड़ कर ग्राहकों को समझाना पड़ता है। नगर में यूनियन बैंक की ब्रांच को प्रारंभ हुए लगभग 48 साल हो गए हैं। वर्तमान छत्तीसगढ़ के मान से फिंगेश्वर का यूनियन बैंक छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद प्रारंभ होने वाली दूसरा ब्रांच है। वर्तमान में इस बैंक में 60000 से भी ज्यादा ग्राहकों के खाते हैं। इससे ही समझा जा सकता है कि मात्र 2 के स्टाफ में बैंक के 60 हजार खातों को संचालित करना कितना दूबर है। स्टाफ की कमी से रोज काफी संख्या में बैंक लेनदेन करने आसानी वाले ग्राहकों को निराश लौटना पड़ रहा है। नया खाता प्रारंभ करने वाले, केवाईसी, ऋण लेने वाले, तनख्वाह लेने वाले, व्यापारिक लेन-देन, पेंशन आदि के ग्राहकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। अंचल वासियों ने बैंक के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन से भी नगर की यूनियन बैंक में तत्काल कम से कम 5 कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की है। पिछले 3 माह में काफी उपभोक्ता बैंक में भीड़ और काम ना होता देख आसपास की बैंकों में शाखा प्रारंभ करने की प्रेरित हो रहे हैं।
नगर के सबसे पुराने बैंक में स्टाफ की कमी के कारण ग्राहकों को हो रही परेशानियां
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



