गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। थाना फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदाकला में नशे के विरूद्ध पुलिस की एक विशेष अभियान नया सवेरा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें गांव के प्रमुख व नवयुवक महिला कमांडो, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को नशा से होने वाली समस्या के संबंध में जानकारी दी गई व नशा से होने वाले पारिवारिक विवाद, मारपीट, सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डाला गया। ग्राम प्रमुख सरपंच कांतिबाई निषाद, विश्राम सिंह निषाद, मोहन निषाद, रामप्रसाद साहू, रायसिंह जांगड़े, खोगन डहरिया, नवयुवक कृपाचार्य साहू, नारायण देवांगन, टिकम निर्मलकर, बिरेन्द्र धु्रव, महिला कमांडो सुभासिनी साहू, उषा साहू, मानबाई देवांगन, ज्योति बाई साहू, हिराबाई जांगड़े उपस्थित रहे। जिन्हें थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार विजयवार द्वारा नशा से मुक्ति अभियान के अंतर्गत गांव के नवयुवक व ग्रामीणों को नशा से दूर रहने व नशा से खुद का व परिवार का नुकसान होना बताया। ग्राम परसदाकला में नया सवेरा समिति गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मित से अध्यक्ष सरपंच कांतिबाई निषाद, संरक्षक विश्राम सिंह निषाद, उपाध्यक्ष खेलूराम निषाद व मोहन निषाद, सचिव मानबाई देवांगन को बनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप विशेष सहयोग सउनि प्रहलाद ठाकुर, सउनि धुमान महिलांग, प्र.आर. दिलीप सिन्हा, संतोष ठाकुर, अनिल यादव, आरक्षक सुरेन्द्र नेताम, बिरेन्द्र निषाद, सुकलाल धु्रव, भरत सेन, सैनिक मोहन निषाद, यशवंत पटेल, महिला सैनिक भारती साहू, मुनेश्वरी साहू का सराहनीय योगदान रहा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



