अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। नाबालिक बालिका का अपहरण कर व शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                              इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चाम्पा विवेक शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। जिसमें पीड़िता गत दिवस 04 अक्टूबर  को सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी , जो स्कूल छुट्टी होने के बाद शाम लगभग पांच बजे तक घर वापस नही आयी तो स्कूल में घर वाले पता किये पर जिसकी कोई पता नही चला , कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 387/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पीडिता को  ईश्वर साहू ग्राम नवापारा थाना नवागढ के द्वारा अपहरण कर भगाकर ले गया हैं की सूचना मिलने पर थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा टीम बनाकर रायपुर रवाना किया गया , जहां चंगौराभाठा रायपुर से आरोपी ईश्वर साहू के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पुछताछ कर कथन लिया गया। जिसने अपने कथन में आरोपी ईश्वर साहू के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दैहिक शोषण किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 137 (2) , 64 (2) (एम) बीएनएस 4 , 6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही  किया गया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ , महिला प्रधान आरक्षक  स्वाती गिरोलकर , आरक्षक टुकेश्वर डनसेना एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी – 

ईश्वर साहू पिता जिजोधन साहू उम्र 19 वर्ष निवासी नवापारा थाना नवागढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version