छुरा (गंगा प्रकाश)। मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम परसदा खुर्द मोहनलाल नेताम 20 सालों से अधिक हो चुका है जो अपनी कला लोगों तक पहुंचा रहे हैं। छुरा नगर के समाजसेवी मनोज पटेल से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया
कलाकारों की कोई महत्व नहीं है। मैं नारियल लकड़ी सीमेंट मिट्टी सभी से देवी-देवताओं की कलाकृति बनाता हूं।
लेकिन मैंने शासन से सहयोग के लिए बहुत चक्कर काटे फिर भी मुझे आज तक कोई सहयोग नहीं मिल पाया।
मैंने हस्तशिल्प बोर्ड से पंजीयन भी कराएं। लेकिन मैंने हार मान लिया और प्रयास करना बंद कर दिया। मनोज पटेल रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य जिला गरियाबंद आज के इस दौर में लोग फैंसी चीज की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं कहते हुए कहा अनुसूचित जाति कलाकार मोहन नेताम जी को भरोसा दिलाया। आपका सपना पूरा करने में हम सभी सहयोग करेंगे।
सम्मान करने पहुंचे छुरा अंचल के समाजसेवी रेखराम ध्रुव एवं साथी सूरज दीवान, संजू दीवान, अनिल ध्रुव, गोलू यादव, हुलास वर्मा, देव दीवान, पवन ध्रुव, कुलेश्वर दीवान।
There is no ads to display, Please add some


