गरियाबंद/ फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में कल रविवार छत्तीसगढ़ निषाद समाज जिला संगठन गरियाबंद का दोपहर 12:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह एवं शाम 4:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समापन समारोह स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया है। समाज के जिला उपाध्यक्ष मोती राम निषाद ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में दोपहर 12:00 बजे के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद समाज डॉक्टर संजय निषाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ निषाद समाज के संरक्षक एम आर निषाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अतिथि विधायक एवं सांसद सचिव निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद तथा फिंगेश्वर मंदिर ट्रस्ट समिति के सरवरकार राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह होंगे। छत्तीसगढ़ निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शरद पारकर ने बताया कि कार्यक्रम के समापन समारोह शाम 4:00 बजे के कार्यक्रम में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मुख्य अतिथि जनता कांग्रेस के महामंत्री महेश देवांगन अध्यक्षता तथा जनता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय किरण बंजारे किरण टंडन सुखीराम निसाद केजऊ निषाद हरीश साहू आदि विशिष्ट अतिथि रहेंगे। निषाद समाज के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर निषाद जिला उपाध्यक्ष शिव लाल निषाद कोषाध्यक्ष हुकुमदेव निषाद एवं महासचिव दुलार सिंह निषाद ने समाजिक जनों आमंत्रित एवं आम जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल में दोपहर 12:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम नवा बिहान फागूराम तारक कोपरा वाले का रखा गया है।
निषाद समाज जिला संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में कल रविवार उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भाग लेंगे समापन समारोह जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के मुख्य आतिथ्य में होगा सम्पन्न
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



