न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्पादित फसलों का एकीकृत किसान पोर्टल पर हो रहा पंजीयन

 

  • कृषकों का पंजीयन कराने के लिए 31 मार्च तक समय निर्धारित

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षरण अभियान के तहत खरीफ फसल में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन तथा रबी फसल में चना, मसूर, सरसों का प्राईस सपोर्ट स्कीम  योजनान्तर्गत गरियाबंद जिलें मे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित देवभोग, झाखरपारा, अमलीपदर काण्डेकेला, ढोर्रा एवं तैतलखूँटी के माध्यम से उपार्जन किया जाना है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त असलम खान ने बताया कि जिसके अंतर्गत कृषको का पंजीयन 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। उन्होंने ऐसे किसान भाईयों से अपील की है कि वे वर्ष 2024-25 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर तथा सरसों उत्पादक कृषक अपने निकटतम प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्पादित फसलों का एकीकृत किसान पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में पंजीयन करा सकते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version