प्रेम अग्रवाल
घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)- राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ का अपने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 15 मई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज घरघोड़ा कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सभी पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किए एवं अपने मांगों के समर्थन में बैठे पटवारी संघ के आंदोलन पर एस्मा लगाए जाने का विरोध किया । इसके पहले पटवारी संघ का जो आंदोलन हुआ था उसकी समाप्ति पर जिन बातों पर सहमति बनी थी उसका भी आज तक आदेश प्रसारित नहीं हुआ है,
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी पूरे प्रदेश में पटवारी संघ के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और किसी भी दमनकारी कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं।
प्रतिबंधात्मक आदेश की प्रति को चलाकर उसका विरोध आंदोलन रब सभी लोगों ने किया।
कर्मचारी हितों के साथ लगातार कुठाराघात हो रहा है शासन अभी तक आंदोलनरत संगठनों से वार्ता कर आंदोलन को समाप्त ना कर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर रही है जिससे पटवारियों के साथ-साथ सभी संवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों में विरोध है। प्रदेश के कर्मचारी अभी भी केंद्र के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है ना ही गृह भाड़ा भत्ता मिल रहा है। वेतन विसंगतियां पहले से व्याप्त है। 4 पदोन्नत वेतन मान पर भी कोई निर्णय अभी तक नहीं आया केंद्र के समान महंगाई भत्ता की घोषणा गाय का इंतजार करते-करते अधिकारी एवं कर्मचारी आक्रोशित हैं।
पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन को कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्रतिबंध आदेश की प्रति जली
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
