गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पतोरा में कार्तिक पूर्णिमा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इस इस अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने वाले समिति के सदस्य ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर गांव के भजन मंडली के साथ आंस्था की डूबकी में पुन्नी स्नान किया जो पिछले एक माह से नित्य ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर समिति वाले इस परम्परा का पूरे आंस्था विश्वास एवं समर्पण में डूबे निर्वहन कर रहे हैं इस पुनीत कार्य में गांव वालों का भी विशेष सहयोग रहता है वे भी कार्तिक पुन्नी के दिन पूरे आंस्था के रंग में डूबे अपनी सहभागिता प्रदान करते हैं विशेष पूजा अर्चना गांव के तालाब में जाकर पुन्नी स्नान पश्चात मिट्टी के बालू से भगवान शिव की शिवलिंग स्थापित कर पूरे विधि.विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। संध्या कालीन विशेष कार्यक्रम पंचकोसी धाम फिंगेश्वर से पहुंचे थानू निषाद एवं अमित सहानी कृत फणिकेश्वर भजन एवं जगराता ग्रुप की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा जिनके गाए छत्तीसगढ़ी भजन सुवागीत श्रीराम भजन जस गीत शिव भजन होली गीत पंथी गीत गौरा गौरी जैसे अनेक लोक पारंपरिक विधा पर आधारित सुरमई भजनों की प्रस्तुति देर रात्रि तक चलता रहा जिन्हें देखने एवं सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पहुंचे हुए थे जो पूरे समय झूमते गुनगुनाते रहे इस बीच सभी गांव वालों के लिए खीर प्रसादी की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा रखा गया था गांव के प्रमुख नीम चौंक में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ पूरे गांव वालों के लिए भोजन भन्डारे खीर प्रसादी की व्यवस्था की गई थी पुन्नी स्नान पश्चात गांव में स्थित भगवान शिव जी की मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना किया गया इस अवसर पर गांव की भजन मंडली की टोली का विशेष योगदान रही प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष परदेशी राम साहू उपाध्याय वासकुमार दीवान ठाकुर राम दीवान राम स्वरूप तिवारी ओमप्रकाश यादव शिवम साहू ईश्वर दीवान कुमारी कामनी दीवान कुमारी खोरबाहरिन दीवान कुमारी मनीषा दीवान कुमारी चित्रलेखा साहू के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



