कलेक्टर ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए

मृतक के परिवार को दी गई 25 हजार की सहायता राशि

सारंगढ़/बिलाईगढ़ (गंगा प्रकाश)।  सारंगढ़ जिला मुख्यालय से बरमकेला के मध्य जंगल क़े सड़क मार्ग पर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन सीजी 13 यूडी 6326 अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 21 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 6 व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला से रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी 14 लोगो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में चल रहा है। कलेक्टर धर्मेश साहू ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ डॉ अवधेश पाणीग्राही को निर्देश दिए। एसपी पुष्कर शर्मा ने घायलों से मिलकर उनके इलाज आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सारंगढ़ अनिकेत साहू ने मृतक के परिवार को सड़क दुर्घटना में तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए दी है। गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति सारंगढ़ के आसपास के निवासी हैं, जो बरमकेला के किसी निर्माण स्थल में मजदूरी का काम करते थे। इस दौरान बरमकेला बीएमओ डॉ संजय पटेल, बरमकेला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी बरमकेला को जैसे सूचना मिला, आनन फानन में पुलिस टीम तत्काल दुर्घटना स्थल पहुंचकर सभी घायलों को राहत बचाव कार्य में जुटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला लाया गया।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/07/1000336410.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/07/1000336406.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/07/1000336414.mp4

मृतक और रिफर किए गए घायलों के नाम

पिकअप वाहन पलटने से सारंगढ़ तहसील के ग्राम बड़े खर्री निवासी छबिलाल जोल्हे पिता हीरालाल जोल्हे उम्र 45 वर्ष की मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से घायल रया सिदार पिता छेदीलाल उम्र 20 वर्ष, ओमप्रकाश साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष, गीता मैत्री पिता किसम मैत्री, उम्र 35 वर्ष, सीमा मुंडा पिता गणेश उम्र 20 वर्ष, राम गुलाल पिता आनंदराम उम्र 30 वर्ष, राम सिंह साहू पिता गोपी उम्र 50 वर्ष को रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version