गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। दसवीं-बारहवीं के मूल्यांकन से असंतुष्ट विद्यार्थी पुर्नगणना, पुर्नमूल्यांकन एवं अपनी उत्तरपुस्तिका की फोटोकापी के लिए आवेदन कर सकते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पुर्नमुल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा के नतीजों से संतुष्ट नहीं है, अच्छा पेपर लिखने के बाद भी जिनका परीक्षाफल कम आया है, ऐसे विद्यार्थी पुर्नमुल्यांकन, पुर्नगणना और अपने उत्तरपुस्तिका की कॉपी प्राप्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल में निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने एक जानकारी में बताया कि पुर्नगणना, पुर्नमूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। स्टूडेंट्स 24 मई तक आवेदन कर सकते है। इसके बाद आवेदन स्वीकर नहीं होंगे। आवेदन के लिए राशि निर्धारित की गई है। पुर्नगणना के लिए 100 रू. पुर्नमूल्यांकन के 500 रू. और उत्तरपुस्तिका की कॉपी लेने के लिए 500 रू. निर्धारित की गई है। इन तीनों का मूल्या निर्धारण प्रति विषय के हिसाब से तय किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में पूरक आए या फेल हुए विद्यार्थियों का यदि किसी विषय में 10 या उससे अधिक अंक की वृद्धि नहीं होती है या परीक्षाफल में कोई परिवर्तन नहीं होता है तो ऐसे विद्यार्थियों को नवीनतम मार्कशीट नहीं दिया जाएगा और ना ही अंक विधिमान्य किया जाएगा। पूरक परीक्षा के लिए आवेदन 25 मई के बाद ही भराएं जाएंगे।
There is no ads to display, Please add some
