धनंजय गोस्वामी 

डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री एवं विभाग के मंत्री ओपी चौथरी द्वारा रजिस्ट्री कार्य में बदलाव का पूरा प्रथा चला रहा है। जिसमें पढ़े लिखे लोग वर्षो से पंजीयन कार्थ के निष्पादन से जुड़े हुए हैं। पेपर लेस फेसलेस लागू किए जाने से कम से काम 8 से 10000 लोग विभाग से जुड़े हुए दस्तावेज लेखक बेरोजगार हो जाएंगे इस परिपेक्ष में गत दिनांक 3/09/2024रविवार को रायपुर में बैठक आहुत किए गए थे। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से कम से कम से कम 400 से 500  दस्तावेज लेखक एवं स्टॉंप विक्रेता बंधुओं की उपस्थिति हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से सरकार के योजना का स्वागत किया गया किंतु दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेता  का उसमें क्या योगदान रहेगा सरकार की रीति नीति अभी तक स्पष्ट नहीं होने से लोग डरे हुए हैं ,विभाग में तन मन धन से काफी दिनों से विभाग को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के उपरांत यदि उनकी जिम्मेदारी पूर्णता: खत्म की जाती है तो 8000/10000 परिवार को बेरोजगार हो जाने का डर है और इस परिपेक्ष में सभी क्षेत्रीय विधायक गणों को जो सक्ताधारी हो या अन्य पार्टी के ज्ञापन दे दी गई है। अब माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी डोगरगांव एवं जिला पजीयक नाम उपपजीयक डोंगरगांव को ज्ञापन सौपा गया है। इसके उपरांत 18.9.2024 से रजिस्ट्री कार्य राज्य व्यापी बंदकर सकेतिक हड़ताल किया जाएगा सभी इस कार्य से जुड़े भाइयों से दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेता तथा,सभी अधिवक्ता गण डोगरगांव को संघ के अध्यक्ष श्री नरेद्र शर्मा ने अनुरोध किया है,कि अपनी हक की लड़ाई के लिए एक ओर मोदी का गारंटी रोजगार देने की राज्य सरकार की पहल तथा दूसरी और दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता को बेरोजगार होने का अंदेशा को दूर भागने हेतु सभी मिल जुलकर सहयोग करे ।ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व नरेंद्र शर्मा, संतोष देवांगन,श्याम सुंदर लौउत्रे, वीरेंद्र नामदेव ,लोकेश देवांगन,भारत साहू, कमलेश श्रीवास्तव ,राहुल वैष्णव, देवेंद्र निषाद, भारत लाल निषाद, बीरेंद्र विश्वकर्मा , अजय साहू, खुमान राजपू्त आदि शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version