छुरा (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसिवनी में मितानिन प्रोत्साहन राशि वितरण एवम सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ग्रामीण मितानिनों को ऑनलाइन मानदेय देय का शुभारंभ किया गया, जिसे ऑनलाइन टीवी मे दिखाया गया।आज साय जी के इस पहल पर मितानिन दीदियों ने मितानिन ताली बजाकर स्वागत सम्मान अभिनंदन किया,इस मौके पर चम्पेश्वर ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों को कार्य करने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता हैं, एक दौर था जब कोरोना काल में मितानिनों के साथ जब घर घर जाके आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया गया तो मुझे वास्तविक परिस्थितियों को जानने समझने का अवसर मिला, मितानिनों दीदियों द्वारा दिन रात अपने कार्य पर तत्परता के साथ 24 घंटे सेवा दिया जाता है मितानिनो द्वारा प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं को निरंतर जांच करवाना, स्वस्थ केंद्र में गांव के स्वस्थ संबंधी समस्याओं को अवगत करना, इलाज हेतु स्वयं सामने आके कार्य करना ये बहुत ही प्रशंसनीय कार्य हैं और ऐसे कार्य करने वाली हमारी मितानिन दीदियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मान दिया गया जिसके लिए मुख्यमंत्री सायं जी को बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं, इन्ही शब्दो के साथ सभी ने तालियों बजाकर ध्रुव जी के बातों का सराहना किया l इस मौके पर अमर सिंह जाट ग्राम पटेल, पंच दीपक गिलहरे, गणेशू बाघे,रूपनारायण मंडाले सामाजिक कार्यकर्ता,भाजपा कार्यकर्ता आनंद राजपूत कार्तिक दीवान, ग्रामीण प्रमुख एवम स्वास्थ्य केंद्र के डॉ देवेश सोनी एवं अन्य स्टाफ तथा मितानिन दीदी उपस्थित रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसिवनी में मितानिन प्रोत्साहन राशि वितरण एवं सम्मान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
