गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को श्वेता मिश्रा अध्यक्षता में और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी के मुख्य अतिथि में जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। बैठक में महाविद्यालय एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों के विकास महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें महाविद्यालय के निगरानी के लिए कैमरों की संख्या में वृद्धि साथ ही महाविद्यालय के सुरक्षा के लिए तार से घेराव एवम दो गेट लगाने के निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। छात्र कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए धर्मशाला में पुस्तकों की संख्या में वृद्धि व रैक तथा अलमारी क्रय करने का निर्णय लिया गया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समिति के सदस्यों को महाविद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि समिति महाविद्यालय की अधिकार अधिक सहयोग करती रहेगी। अध्यक्ष ने महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराने का समिति पूर्ण प्रयास करेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्वेता मिश्रा ने बैठक में आए हुए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के विकास में उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के बैठक में राजेंद्र सूर्यवंशी जितेंद्र ठाकुर तेजस यदु युवराज सिन्हा करीम खान भरोसी राम ध्रुव चंद्रमणि चंद्राकर मानसिंह साहू व श्रीमती प्रेम कुमारी तिवारी सदस्य के रुप में शामिल हुए महाविद्यालय के प्राध्यापकों में देवदास बंजारे रितेश गुप्ता कमलेश्वर प्रसाद निषाद तरुण कुमार बांधे तीरथ राम कपूर व डॉ अल्का कौशिक बैठक में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के कार्यालयीन प्रमुख बलराम नागवंशी व अन्य स्टाफ भी बैठक में सम्मिलित थे।
फनीकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति ने महाविद्यालय के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



