गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।नगर की आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में आज सत्र 2024-25 के लिए कक्षा प्रथम में सभी 50 सीटों एवं अन्य कक्षाओं में कुछ रिक्त सीटों का चयन पारदर्शिता के साथ लाटरी पद्धति से किया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता एवं शिक्षा के स्तर को बढ़ते देख शाला में प्रवेश हेतु मारामारी मची हुई है। और इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में भी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। जिसको देखते हुए पालक अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने प्रयास कर रहे है। ऐसे में बच्चों का चयन आज लाटरी निकालकर पालकों एवं अधिकारियों के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। राज्य शासन के निर्देश और कलेक्ट्रेट के शिक्षा शाखा सत्र के लिए फिंगेश्वर में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के कक्षाओं में रिक्त विद्यार्थियों की सीट को लाटरी निकालकर भरी गई। हालांकि इस वर्ष चुनाव के कारण रिक्तियां भरने में थोड़़ा विलम्ब हुआ 5 मई को होने वाले भर्ती 15 मई को संपन्न हुआ। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल फिंगेश्वर ने सरकार के सारे गाइडलाइन का पालन करते हुए बुधवार को पालकों और प्रबंधन समिति की मौजूदगी में कक्षावार बारी बारी से लाटरी निकालकर विद्यार्थियों के रिक्त सीट भरें वही कक्षा पहली से कक्षा चौथी तक रिक्त सीटों को भरने आयोजित इस कार्यक्रम में रामेन्द्र जोशी बीईओ एवं सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, बीआरसीसी सुभाष शर्मा, संकुल प्राचार्य एस. के. कंवर, असीम श्याम हरित, अशोक सोनवानी संकुल समन्वयक, इमरान खान, अंकुर पहाड़िया पत्रकार के उपस्थिति में लाटरी द्वारा बच्चों का चयन संपन्न हुआ। लाटरी में कक्षा पहली में नए प्रवेश हेतु 50 एवं कक्षा दूसरी में रिक्त 2 एवं कक्षा चौथी में रिक्त 1 विद्यार्थी का चयन प्राप्त आवेदन से लाटरी निकालकर किया गया। कक्षा ग्यारहवीं में जितने बच्चों ने आवेदन किया सभी को प्रवेश दिया जाएगा। लाटरी में चयनीत छात्र 22 मई तक कार्यालय में अपना दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रवेश कर लेवें। समय सीमा तक प्रवेश न लेने पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों को प्रवेश हेतु सूचित किया जावेगा। कक्षा 2 में रिषभ कुमार साहू एवं आरव साहू एवं कक्षा चौथी में पूर्वी यादव का चयन लाटरी में हुआ है। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु चयनीत छात्रों में लियांश निर्मलकर, होशित कुमार सिन्हा, डेविड माहिलकर, विभाष साहू, तन्मय देवदास, भूमिराज साहू, नयन साहू, सुहानी साहू, दमिता साहू, रूद्रांशी साहू, डिम्पल साहू, भूमिका नवरंगे, वर्षा घृतलहरे, गायत्री साहू, तनिका साहू, पोमल घृतलहरे, लव्या गुप्ता, ऐशा बंजारे, डोनिश निषाद, जागृति निषाद, वीरा सिन्हा, हर्षिका मारकण्डे, प्रियांशी धु्रव, तृप्ति टंडन, खुशी सिन्हा, रोमिशा साहू, तेजेश्वनी घृतलहरे, याशमिन बरिहा, दिव्यांशी साहू, पूनम निषाद, नीलजना साहू, धानी यदु, काव्यांश कुमार रावत, धैर्य कुमार यदु, घनेन्द्र कुमार, चन्द्रभान कंवर, ऐंजल भास्कर, दीपकुमार धु्रव, यशकुमार सोनकर, अवानी साहू, कुलदीप साहू, तुल्यांशी यादव, चन्द्रिमा साहू, डॉली पटेल, ईशांत साहू, आकांक्षा साहू, मितांशु निर्मलकर, खुशी चक्रधारी, वैश्नवी कंवर, मान्या नगारची का चयन लाटरी में हुआ। छात्रों को चयनीत करने उपस्थित लोगों से अलग अलग चीट निकलवाई जा रही थी। तो एक समय ऐसा संयोग हुआ कि जब रोहित घृतलहरे से चीट निकलवाई गई तो उससे अपनी ही पुत्री तेजश्वनी घृतलहरे के कक्षा पहली में चयन के लिए चिट निकली। इस पर उपस्थित जनों ने श्री घृतलहरे को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक महेश साहू, फणेश्वर साहू, माधव देवांगन, विनोद साहू, भागवत भार्गव, आशीष मारकम, ईश्वर मालाकार, विकास चंद्राकर, टीकम साहू, रमीज खान, सृष्टि दीक्षित, विनीता साहू, ऋषभ शर्मा, कृतिका पुंज, खुशबू भट्ट, कुंदन रावत, शुभम साहू, चेतना किरण सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक उमेश यदु ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version