गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर थाना में आज टी आई के. पी. जांगड़े ने नए टीआई के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आज थाना परिसर में टीआई के पी जांगड़े ने एक परिचय सम्मेलन का आयोजन कर नगर के गणमान्य नागरिकों राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं समाज प्रमुख एवं पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास होगा। उपस्थित जनों ने नगर में चल रहे अनैतिक एवं गैरकानूनी कार्यो की जानकारी दी तो श्री जांगड़े ने कहा कि ऐसी सभी गलत गतिविधियों में सख्ती के साथ कार्यवाही की जावेगी। उनका प्रयास होगा कि जिले में एसपी अमित तुकाराम कामले एसडीओ पी पुष्पेन्द्र नायक एवं एएसपी सहित सभी उच्च अधिकारियों के परामर्श एवं सहयोग के क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संचालन किया जाए। उन्होने उपस्थित जनों को आश्वस्त किया आप सभी हमें सहयोग करें आपको पूरा सहयोग मिलेगा। हम सब मिल जुलकर क्षेत्र की इस जिले का मॉडल क्षेत्र बनाने का कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
फिंगेश्वर थाने में नए टीआई श्री जांगड़े ने अपना कार्यभार संभाला
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



