गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद 23 जुलाई रविवार को फिंगेश्वर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद समाज जिला संगठन गरियाबंद के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने फिंगेश्वर पधार रहे हैं। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर निषाद ने बताया कि बहुत प्रशिक्षित कार्यक्रम की अध्यक्षता मछुआ कल्याण बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ निषाद समाज के संरक्षक एम.आर. निषाद करेंगे। कार्यक्रम अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद एवं फिंगेश्वर मंदिर ट्रस्ट समिति के सरवराकार राजा नीलेंद्र बहादुर उपस्थित रहेंगे। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष बिजली ग्राम पंचायत के पूर्व मोतीराम निषाद ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में नवा बिहान फागूराम तारक कोपरा वालों का विशेष संस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यादव सहित समाज के गणमान्य वरिष्ठ गण नेहरू निषाद मनोहर निषाद प्रदीप केवट आनंद निषाद श्रीमती गायत्री केवट अमृता निषाद संतोषी निषाद जानकी निषाद संजय सिंह राजपूत राज कुमार निषाद ईश्वर निषाद अशोक निषाद नंद कुमार निषाद बोधी राम निषाद शरद पारकर दान सिंह निषाद बलराम निषाद आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समाज के जिला उपाध्यक्ष शिव लाल निषाद कोषाध्यक्ष हुकुमदेव निषाद महासचिव दुलार सिंह निषाद ने स्वजातीय जनों आमंत्रित जनों एवं क्षेत्र जनों अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
फिंगेश्वर में निषाद समाज जिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह, 23 जुलाई को समारोह में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



