बलरामपुर(गंगा प्रकाश) बलरामपुर जिले के पिपरोल सेंदूर नदी के किनारे 2 दिनों से बाघ की मौजूदगी है वन विभाग के द्वारा लगातार निगरानी किया जा रहा है, मुनादी कराकर ग्रामीणों को अनावश्यक बाहर नहीं निकलने के साथ ही अपने मवेशियों को घर के बाहर नहीं बांधने की समझाइश दी जा रही है.
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक बीते कल बाघ ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया था आज सुबह ग्रामीणों की भीड़ ने बाघ को दौड़ाया तो अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ जिसके बाद वन विभाग और प्रशासनिक टीम के द्वारा पुलिस बल लगाया गया है डीएफओ मौके पर डटे हुए हैं बाघ की गतिविधियों की निगरानी भी किया जा रहा है, साथ ही अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए भी लोगों को समझाया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some
