गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्रामीण अंचल के छुईहा, चरौदा, बोड़की, बेलर, चरभट्ठी, बारूला, सेंदर, कुण्डेल, बिजली, खुटेरी, जोगीडीपा, जमाही, फुलझर इत्यादि ग्राम सहित अंचल के अनेक गांवो में विद्युत व्यवस्था सुधरने की बजाय लगातार बिगड़ रही है। दिन में तीन से चार बार नहीं अनेकों बार ट्रिपिंग होना आम बात हो गई है। इस क्षेत्र की जनता विद्युत कटौती और ट्रिपिंग को लेकर परेशान है। सुबह से जो ट्रिपिंग शुरू होती है तो शाम तक न जाने कई कई बार लाइट गुल होने का सिलसिला चलता रहता है। इसके बाद रात में भी बिजली सप्लाई बंद होने का सिस्टम अनवरत जारी है। हल्की सी हवा एवं बुंदाबांदी हुई तो गांव वाले मान लेते है कि बिजली का बंद होना तय है। अंधेरा में सांप, बिच्छु, जहरीली कीट का भय बना रहता है। इसके बाद जब उपभोक्ता विद्युत अधिकारी-कर्मचारी सहित कौंदकेरा विद्युत वितरण अधिकारी आदित्य वर्मा को सूचना देते है तो एक ही जवाब मिलती है कि फॉल्ट आ गया है, ये तो हमारे ऊपर भी नहीं है, सुधार कार्य जारी है। बार बार की ट्रिपिंग से जहां कामकाज प्रभावित होता है। वहीं टीवी, फ्रीज, कुलर, आयरन, मोबाईल चार्जर, इंडेक्सन, लैपटॉप, धान एवं आटा पिसाई मशीन जैसे उपकरण भी खराब हो रहे है। विद्युत विभाग कौंदकेरा वितरण केन्द्र अधिकारी आदित्य वर्मा अपने कर्मचारी के साथ पिकप गाड़ी में विजिट करते दिखते है। उनका कहना है कि एक सुधारे नहीं कि दूसरी शिकायत की सूचना आती है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों सहित राजिम विधायक रोहित साहू के समक्ष भी की है।
There is no ads to display, Please add some
