छत्तीसगढ़ : बिजली गुल, फिर भी छह नई जिंदगियों का हुआ स्वागत — अमलीपदर सीएचसी में मोबाइल की रोशनी से सफल डिलीवरी

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते 24 घंटों में छह नवजात शिशुओं की किलकारी गूंजी। खास बात यह रही कि तेज आंधी-तूफान के चलते अस्पताल में लगातार 18 घंटे बिजली बाधित रही, इसके बावजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हार नहीं मानी। मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट के सहारे सुरक्षित प्रसव कराए और माँ तथा नवजात शिशुओं की जिंदगी बचाई।

सीएमएचओ डॉ. गार्गी यदु पाल ने जानकारी दी कि रविवार रात आए तेज तूफान से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। स्वास्थ्य केंद्र में सोलर सिस्टम था, लेकिन अधिक उपयोग के चलते प्रसव के अंतिम चरण में उसकी बैटरी भी खत्म हो गई। अंधेरे में डूबे ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी का सहारा लेकर सुरक्षित प्रसव कराए।

डॉ. इंद्रजीत भारद्वाज, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पांच सफल प्रसव के बाद बिजली पूरी तरह चली गई थी। ऐसे में डॉक्टरों और स्टाफ ने सूझबूझ से काम लेते हुए मोबाइल लाइट का सहारा लिया और आखिरी डिलीवरी को भी सफलतापूर्वक पूरा किया। इस जज्बे में नर्स लीला, खुशबू और चित्रा का विशेष योगदान रहा।

प्रसव कराने वाली महिलाएं — लीला बाई निषाद, सदराई बाई गोड़, हीरा बाई, बुनादी बाई निषाद, रूखमणी बाई और उलसो बाई टंकेश्वर गोड़ — और उनके नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version