गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 6 की पार्षद श्रीमती सुनीता श्रीवास ने भाजपाइयों को असंवेदनशील बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों सुकमा के पोटा केबिन में हुई बच्ची से बलात्कार के मामले में भाजपाई प्रदर्शन करने का दिखावा कर रहे थे। जबकि उन्हें इस बात को कोई दुख नहीं था यदि उस बच्ची के लिए भाजपाइयों उनके मन में जरा से भी संवेदनशीलता होती तो उस कार्यक्रम पर वह हंसी ठिठोली करते हुए अपने किसी कार्यकर्ता का जन्मदिन नहीं मनाते। श्रीमती श्रीवास ने कहा कि इस तरह का हरकत से स्पष्ट होता है कि भाजपा के मुंह में राम और बगल में छुरी है। उन्होंने मणिपुर की घटना पर बात करते हुए कहा कि वहां बार भाजपा सरकार है लेकिन अब तक वहां के मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह हिंसा पर काबू नहीं पा सके हैं और ना ही केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब तक कोई माकूल एक्शन लिया है। श्रीमती सुनीता श्रीवास ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बच्चियों के बलात्कार जैसे संवेदनशील मामले में भी भाजपा राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है और दिखावा करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जबकि बलात्कार के आरोपी को जल्द ही प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 सालों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब बलात्कार के मामले कितने ज्यादा बड़े हुए थे। लेकिन जब अब भूपेश सरकार के राज में बलात्कार की घटनाओं में कमी आई है तो भाजपा को दुख हो रहा है। नगर कांग्रेस महिला की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास ने कहा कि जिन भाजपाइयों ने ऐसे संवेदनशील मामले के बीच जन्मदिन मनाया उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



