गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम फिंगेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लगातार वृहद स्तर पर मोर बूथ सबसे मजबूत एवं मोदी जी के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ किए गए जन कल्याणकारी एवं पूर्व भाजपा में शासन डॉ रमन सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक गांव में घर-घर संपर्क करने के साथ 9090902040 पर मिस कॉल कर समर्थन ले रहे हैं। और साथ में पत्रक भी बांटा जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा राजिम विधायक मंडल के ग्राम बोरसी, रक्सा, रावानभांठा, बिजली, मड़वाडीह खुटेरी बहेरापाल के भाजपा नेता बोधन लाल साहू द्वारा घर-घर जनसंपर्क किया गया। भाजपा के इस अभियान के तहत ग्रामीण लोगों से मिलकर उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पिछले 9 साल के दौरान किए गए कार्यों से रूबरू कराया गया एवं महत्वाकांक्षी योजना से भी अवगत कराया। बोधन राम साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्य शैली के कारण आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ऐसे में साल 2023 एवं 2024 में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ पर उनकी ताजपोशी के साथ मजबूत भारत के निर्माण में लोगों को अपनी भागीदारी निभानी है।
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दे रहे दत्तक केंद्र की योजनाओं से कर रहे हैं अवगत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




