“भारत की हार निश्चित” कहने वाले पूर्व विधायक यूडी मिंज घिरे सवालों में, गोमती साय का पलटवार – “दोगलापन चरम पर!…”

 

जशपुरनगर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस के कुनकुरी पूर्व विधायक यूडी मिंज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसा जहर उगला कि पूरे जशपुर में बवाल मच गया। मिंज के पोस्ट में लिखा गया – “भारत-पाकिस्तान युद्ध हो तो भारत की हार निश्चित है”। इतना ही नहीं, उन्होंने अग्निवीर योजना का उपहास उड़ाते हुए लिखा कि युद्ध चाहने वालों को सेना में झोंक देना चाहिए।

देशभक्ति को गाली देने वाला यह बयान सामने आते ही मिंज बुरी तरह घिर गए। चौतरफा आलोचना के बाद पूर्व विधायक ने घबराकर सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। सवाल ये उठता है कि अकाउंट हैक होने पर पोस्ट केवल भारत विरोधी ही क्यों आते हैं?

पत्थलगांव की तेजतर्रार विधायक गोमती साय ने मिंज को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा –

  • “दोगलेपन की हद पार हो गई है। पहले जहर उगलो, फिर पकड़े जाने पर अकाउंट हैक का बहाना बना लो। ऐसे बयान न सिर्फ शर्मनाक हैं बल्कि देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं। साइबर टीम को जांच करानी चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी यूडी मिंज के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। माहौल गरम है, जनभावनाएँ भड़क चुकी हैं। लोग सवाल कर रहे हैं — क्या कांग्रेस अब भारत विरोध को नई पहचान बना रही है?

 

सवालों के घेरे में आए मिंज के खिलाफ साइबर सेल जांच की तैयारी कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। लेकिन तब तक जनता का आक्रोश थमने वाला नहीं दिख रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version