गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार करते हुए फिंगेश्वर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राम नाम पर खर्चा कर रही है। पूर्व रमन सरकार में करीना कपूर और सलमान खान के ऊपर करोड़ो लुटाएं और उड़ाए गए थे। तब अजय चंद्राकर को मजा आ रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार राम नाम पर खर्चा कर रही है राम काज कर रही है राम का गुणगान कर रही है तो भाजपाइयों को गढ़बढ़िया दिख रही है। उन्होंने कहा कि असल में भाजपा नेताओं के दिमाग में केमिकल लोचा हो गया है। इन्हें किसी मनोचिकित्सक से इलाज करवाना चाहिए 15 साल में भाजपा सरकार ने खाली भ्रष्टचार ही तो किया है। सत्ता जाने के बाद भी कमीशन खोरी की गंदगी इनके दिमाग में बैठी है। इसलिए इन्हें राम नाम पर हुई खर्चे में भी घोटाले दिख रहा है। आखिर भाजपा को राम राम जी राम नाम के गुणगान से इतनी नफरत क्यों है? भाजपा के नेता मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के नाम से चंदा लेते हैं वोट लेते हैं लेकिन राम काज नहीं करते मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के बताए मार्ग में चलते हैं। जनपद उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल में छत्तीसगढ़ में व्यतीत किए गए फलों को आकार दिया है।
भूपेश सरकार राम नाम पर खर्चा कर रही रमन सरकार में करीना कपूर सलमान खान पर करोड़ो लुटाए थी – योगेश साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



