गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम भैंसातरा में शनिवार 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विधायक अमितेश शुक्ला के मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू अध्यक्षता में सर्व मंगल भवन भूमि पूजन के साथ सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ग्राम पंचायत में भैंसातरा की सरपंच श्रीमती उमा इंदरमन साहू ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद पंचायत सदस्य छबीला ओम प्रकाश साहू कृषि उपज मंडी राजिम के प्राधिकृत अध्यक्ष रामकुमार साहू जोन कांग्रेस कमेटी श्याम नगर के अध्यक्ष जगदीश साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू सेक्टर कांग्रेस बेलटुकरी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू ग्रामीण सोसाइटी बैलटुकरी अध्यक्ष भीमसेन साहू गोठन अध्यक्ष पराग यादव सहित ग्राम पंचायत भैंसातरा की विशेष अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सरपंच उमा साहु ने समस्त ग्रामीणों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं महिलाओं युवाओं आदि से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
भैंसातरा में मंगल भवन भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम विधायक अमितेश शुक्ला होंगे मुख्य अतिथि
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



