गरियाबंद/ फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीयों को द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में एसडीएम धनंजय कुमार नेताम ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा। इस दिन विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों मतदान केंद्रों में ग्राम सभा के माध्यम से मतदाता सूची का पठन किया जाएगा। एसडीएम श्री नेताम ने 2 अगस्त को विकासखंड के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का सुचारु रूप से आयोजन करने के निर्देश जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही ग्राम सभा सम्मेलन पूर्ण कराने के पश्चात प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। श्री नेताम ने अंचल के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि अपने मतदान केंद्र जाकर मतदाता सूची में अपने नाम अवलोकन करने के साथ-साथ नाम जुड़वाना कटवाना सुधरवाना आदि हो तो मतदान केंद्र में फार्म उपलब्ध रहेगा भरकर जमा करावे। कजिससे शत प्रतिशत सही मतदाता सूची बनवाने में आपका महत्वपूर्ण सहयोग अपेक्षित है।
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अंतर्गत 2 अगस्त को ग्राम सभा का होगा आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



