छत्तीसगढ़ : मसीही समाज ने केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार, अफवाहों से किया किनारा

 

रायपुर/छत्तीसगढ़(गंगा प्रकाश)। मसीही समुदाय ने केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में दिए जा रहे सहयोग के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ डायोसीस के सचिव नितिन लॉरेंस ने एक बयान जारी कर मसीही समाज की ओर से आभार प्रकट किया और हाल ही में सोशल मीडिया में फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर भी गंभीर चिंता जाहिर की।

निष्ठावान समाज, सेवा और शांति में अग्रणी भूमिका

नितिन लॉरेंस ने कहा कि मसीही समाज सदैव सेवा, शिक्षा और शांति के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए देश की एकता और विकास में भागीदार रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे आपदा राहत हो, स्वास्थ्य सेवा हो या शिक्षा—मसीही समुदाय की संस्थाओं ने हर दौर में राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

भ्रामक बयानों से समुदाय की छवि धूमिल करने की कोशिश

हाल के दिनों में कुछ समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पोस्टों के जरिए मसीही समाज के नाम पर जो भ्रामक और असत्यापित जानकारी प्रसारित की जा रही है, उस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विशेष रूप से अरुण पानालाल नामक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक किए गए बयानों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानालाल किसी भी मान्यता प्राप्त मेनलाइन चर्च—जैसे कि कैथोलिक चर्च या चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI)—का अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

नितिन लॉरेंस ने बताया कि अरुण पानालाल क्रिश्चियन फोरम नामक एक स्वयं द्वारा संचालित संस्था के अध्यक्ष हैं, जिसे मसीही समाज की प्रतिनिधि संस्था नहीं माना जा सकता। अतः उनके व्यक्तिगत विचारों को पूरे समुदाय की राय के रूप में प्रचारित करना सरासर गलत है।

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले को लेकर फैलाई गई अफवाहों पर प्रतिक्रिया

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर कुछ माध्यमों में फैलाई गई उस खबर को भी अफवाह बताया, जिसमें यह दावा किया गया कि हमले में विशेष धर्म के 15 लोग मारे गए। नितिन लॉरेंस ने इसे तथ्यों से परे और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि दिवंगत दिनेश मिरानिया जी के परिजनों की पीड़ा को समझते हुए मसीही समाज इस प्रकार की अफवाहों की निंदा करता है और ऐसी भ्रामक सूचनाओं से समाज में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश को खारिज करता है।

सरकार के सहयोग के लिए आभार, सामाजिक भागीदारी का संकल्प

मसीही समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग को लेकर विशेष आभार प्रकट किया है। लॉरेंस ने कहा कि मसीही समाज की संस्थाएं इन क्षेत्रों में सदैव सहभागी रही हैं और आगे भी सेवा कार्यों को जारी रखेंगी।

सार्वजनिक अपील: अफवाहों से बचें, प्रमाणिक स्रोतों पर ही करें विश्वास

बयान के अंत में नितिन लॉरेंस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल प्रमाणिक एवं अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहें। उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि वह जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करे और किसी भी असत्यापित सूचना को व्यापक समाज की राय के रूप में प्रस्तुत करने से बचे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version