गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों में पंचायती राज व्यवस्था के साथ ग्रामीण अंचल में आय के साधन बड़े हैं एवं गांव में काम करने वाले शासकीय कर्मचारियों की मेहनत को भी उचित पारिश्रमिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायती राज के ढांचे को और सुदृढ़ बनाया है। शासन की कई योजनाएं हैं जिससे ग्राम पंचायतों में रोजगार आर्थिक विकास की प्रक्रिया आसान हुई है। ऐसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के प्रयास किए जाने की जरूरत है। श्रीमती साहू ने कहा कि योजनाओं के सहारे कई कामों में महिलाओं युवक स्वालंबित हुए हैं और बड़ा आर्थिक लाभ उठाया है। गौठानों के उत्पाद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक रहे हैं। गोधन योजना की कारगर साबित हो रही है। राजीव युवा मितान क्लब का गठन भी पंचायतों में किया गया है। पंचायती राज व्यवस्था को लेकर सरकार की सोच पर बात करते हुए श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा है। इसलिए उन्होंने उनका मानदेय भी बढ़ाया है जिला पंचायत जनपद पंचायत से लेकर सरपंच के लिए भी मानदेय की व्यवस्था की और निधि प्रदान की। ग्राम पटेल कोटवारों को मिलने वाली राशि भी बढ़ाई गई है। मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सभी को भी भूपेश सरकार ने सौगात दी है। इसलिए ही तो कहा जाता है भूपेश है तो भरोसा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायती राज के ढांचे की को और मजबूत किया है – पुष्पा साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



