गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2024-25 के लिए स्थानीय विद्यालय में परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि बोर्ड द्वारा 30 जून निर्धारित की गई है। उक्ताशय की जानकारी संस्था प्राचार्य ने दी है। वहीं संस्था के ओपन स्कूल प्रभारी ने बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बोर्ड से कक्षा दसवीं अथवा बारहवीं में किसी विषय में फेल हो चुके है तो उनके लिए बेहतरीन मौका है कि वे जिस विषय में फेल है, उसी विषय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा फार्म भर सकते है। वहीं अन्य किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फेल हुए है तो ओपन बोर्ड की क्रेडिट योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। वहीं यदि कोई छात्र किन्हीं कारणों से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए है तो वे भी दसवीं या बारहवीं के लिए आवेदन फार्म भर सकते है।
There is no ads to display, Please add some
