गरियाबंद/राजिम /फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आगामी खरीफ फसलों में 1 करोड़ 25 लाख मेट्रिक टन धान खरीदने का ढिंढोरा पीट रही है। जबकि मोदी सरकार ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ से 86 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदने का फरमान जारी किया है। यानी लगभग शत धान चावल केंद्र सरकार की खरीदेगी। फिर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार क्यों झूठा ढिंढोरा पीट रही है। पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के राज्य उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई परिवर्तन धान के समर्थन मूल्य में 143 रूपए वृद्धि के साथ बिना भेदभाव किसानों के हित सत्र 2023- 24 में केंद्रीय पूल छत्तीसगढ़ से 86 लाख टन चांवल खरीदने का दिशानिर्देश जारी कर दिया है। इससे छत्तीसगढ़ को लाभ होगा। श्री साहू ने नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें साधुवाद देते हुए कहा किसानों की आय दोगुनी करने कटिबद्ध प्रधानमंत्री इस वर्ष समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 143 रुपए वृद्धि के बाद किसानों के एक-एक दाना को खरीदने राज्य सरकार से 86 लाख मैट्रिक टन खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब राज्य सरकार को इतने चावल के लिए एक करोड़ 30 लाख मैट्रिक टन धान खरीदना पड़ेगा। जिससे किसानों का एक-एक दाना धान समर्थन मूल्य में बिक जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गत वर्ष 61 लाख टन चावल छतीसगढ़ से खरीदी किया था। उसमें इजाफा करते हुए इस वर्ष प्रधानमंत्री ने 86 लाख टन चावल खरीदने का फरमान जारी कर दिया है। यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री ने धान खरीदी के पूर्व चावल की खरीदी करने का आदेश छत्तीसगढ़ शासन को भेज दिया है। केंद्रीय पूल में चावल खरीदी को लेकर राज्य सरकार केंद्र सरकार पर दोष रोपण करता है। प्रधानमंत्री के निर्णय से छत्तीसगढ़ केंद्रीय पूल में चावल देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य बनने जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्णय से छत्तीसगढ़ को बहुत बड़ा राहत मिलने जा रही है। साथ ही सरकार को राजकोषीय घाटा से भी पूर्ण रूप से छुटकारा मिलेगी। गांव गरीब किसानों के लिए महान सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चावल खरीद कर देश भर के सभी राज्यों में सभी जरूरतमंद लोगों को मुक्त राशन वितरण को निरंतर जारी रखेगी। ताकि देश में कोई भी इंसान भूखे पेट ना सोए। इस कार्यक्रम को सुनिश्चित करते हुए सभी गरीब परिवार की चिंता को दूर करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से चावल खरीदी का सीमा को बढ़ाकर राज्य सरकार को बहुत बड़ी राहत दी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि देश में गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के संचालन के लिए भी मददगार साबित होगा।
राज्य सरकार को खरीदना होगा एक करोड़ 30 हजार मैट्रिक टन धान – चंदूलाल साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




