गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 10 अगस्त और माप – अप दिवस 17 अगस्त को किया जाएगा। इस दौरान 1 से 19 साल तक के बच्चों को अलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। एसडीएम धनंजय कुमार नेताम ने विकासखंड में इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने आसपास और रिश्तेदारों के एक से 19 तक के सभी बच्चों का क्रीमी नामक दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान लक्षित बच्चों को स्वास्थ्य अमला सहित मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर भरण कर बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवाई 1 से 2 साल तक के बच्चों को आधी गोली घोलकर, 2 से 3 साल तक के बच्चों को एक गोली पूरी घोलकर और 3 से 19 साल तक के बच्चे को गोली चबा चबाकर खाने को दिया जाएगा। छूटे हुए बच्चों को माप- अप राउंड में 17 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया कि कृमि कुपोषण का मुख्य कारक है। खुले में शौच, नंगे पैर चलने, अधपके मांस खाने से शरीर में पोषक तत्व की कमी होती है और कमजोर और थकान महसूस होती है। जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पाता कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एलबेंडाजोल की गोली दी जाती है। यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य संबंधित सलाह के लिए टोल फ्री नंबर 104 आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा के लिए 108,102 पर डायल किया जा सकता हैै।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



